फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लांडरा-खरड़ रोड पर अवैध हथियारों के साथ हिसार का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉरेंस, रोहित गोदारा और कीर्ति मान गैंग से संबंधों की जांच में जुटी पुलिस, संते माजरा गुरुद्वारा साहिब के पास से पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली/खरड़। लांडरा-खरड़ रोड पर अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हरियाणा के हिसार जिले के एक युवक को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिसार के मंगाली गांव निवासी सचिन उर्फ बच्ची के रूप में हुई है। पुलिस को उसके लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा और कीर्ति मान गैंग से कथित संबंध होने का शक है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस शिकायत के मुताबिक, सीआईए स्टाफ खरड़ के एएसआई मनिंदर सिंह अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 1:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि सचिन उर्फ बच्ची संते माजरा स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास घूम रहा है। उसके पास अवैध हथियार होने और कथित आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की आशंका जताई गई थी। सूचना में यह भी दावा किया गया कि आरोपी संते माजरा मार्केट और आसपास के इलाकों में घूम रहा था तथा हथियारों की सप्लाई में संलिप्त हो सकता है। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में ट्रैप लगाकर उसे गुरुद्वारा साहिब के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पिस्टल और कारतूस बरामद
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से .30 बोर और .32 बोर के दो पिस्टल तथा .32 बोर के दो कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आए और वह इन्हें किसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस आरोपी के लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा और कीर्ति मान गैंग से कथित संबंधों की भी जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या हथियारों की सप्लाई से जुड़ा हुआ था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए इलाके में आया हो सकता है। हालांकि, इन आशंकाओं की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पुलिस रिमांड पर
सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके कथित गैंग संपर्कों और हथियारों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। -मनिंदर सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर खरड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें