फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में टीकाकरण के पंजीकरण के लिए तपती धूप में घंटों लाइन में लगे युवा, लेकिन अभी तारीख टाल दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। 18 साल से लेकर 44 साल तक के लोगों के लिए शनिवार से कोरोना टीकाकरण मुहिम शुरू नहीं हो पाएगी। हालांकि, टीकाकरण लगवाने को लेकर युवाओं में पूरा जोश है। इसका अंदाजा शुक्रवार को फेज-6 स्थित अस्पताल में टीकाकरण के लिए हो रहे पंजीकरण की प्रक्रिया से लगाया जा सकता है। पंजीकरण के लिए अस्पताल में काफी संख्या में युवा पहुंचे हुए थे यहां नाम लिखवाने के लिए घंटों तपती धूप में लाइनों में खड़े रहे। डीसी ने कहा कि मोहाली जिले में 18 से 44 साल के आयु वर्ग में टीकाकरण के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। लेकिन राज्य स्तर पर वैक्सीन का स्टाक बरामद नहीं हुआ है। इस वजह से अब स्टाफ मिलने के बाद ही टीकाकरण मुहिम चलेगी। लेकिन युवा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेेशन करवा सकते हैं। पंजाब गौ सेवा कमीशन के सदस्य राजवंत राय शर्मा ने कहा कि उक्त आयु वर्ग में टीकाकरण की प्रक्रिया अच्छी है।
विज्ञापन

सरकारी वेंटिलेंटर अब निजी अस्पतालों को सौंपे
फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में काफी समय से आठ वेटिंलेटर पड़े हुए धूल फांक रहे थे। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने इन्हें निजी अस्पतालों को सौंप दिया है। इन्हें चलाने के लिए सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ नहीं थे। इसलिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें