फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आर्मेनिया में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। समीपवर्ती गांव शाहपुर के युवक को एजेंट की ओर से जापान भेजने की बजाय आर्मेनिया में फंसा दिया। जहां पर उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने इंसाफ की मांग करते हुए पंजाब और भारत सरकार से वीरेंद्र के शव को भारत लाने के गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इस बारे में शाहपुर के रोहित सिंह ने बताया कि जापान जाने के लिए अमृतसर के एजेंट को उसके भाई ने 18 लाख रुपये दिए, लेकिन एजेंट ने वीरेंद्र को जापान की बजाय आर्मेनिया में फंसा दिया। इसको लेकर जब उन्होंने एजेंट से पैसे वापस मांगे तो उसने वीरेंद्र को वापस भारत बुलाया और फिर से आर्मेनिया के रास्ते जापान भेजने का विश्वास दिलाते हुए एजेंट वीरेंद्र को आर्मेनिया में अकेला छोड़कर भाग गया और वीरेंद्र वहीं फंसा हुआ था।

पैसे डूबने तथा इस धोखाधड़ी को लेकर उसका भाई वीरेंद्र मानसिक रूप से बेहद परेशान था और उनसे बात करता रहता था। उसने बताया कि 19 नवंबर को उनके पास फोन आया कि वीरेंद्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है जबकि उसकी मौत का असल कारण मानसिक परेशानी था। उन्होंने कहा कि वे वीरेंद्र के शव को भारत लाने के लिए इधर-उधर गुहार लगा रहे हैं। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें वीरेंद्र के शव के भारत आने की कोई जानकारी नहीं मिल रही है। परिवार ने इस मामले की जांच और न्याय की मांग करते हुए पंजाब और भारत सरकार से मांग की है कि वीरेंद्र के शव को भारत लाने के लिए भारत और राज्य सरकार उचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें