फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मजाक बना कोरोना : महिला अधिकारी के बेटे ने क्वांरटीन सेंटर में दोस्तों संग की पार्टी, रातभर चला हंगामा

Sun, 11 Apr 2021 04:10 PM IST
ajay kumar नवनीत छिब्बर, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

  • आरडब्ल्यूए ने सीएम, डीजीपी, डीसी व एसएसपी को दी शिकायत, स्वास्थ्य मंत्री से भी मिले लोग
  • मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही, क्वारंटीन सेंटर से खाली शराब की बोतलें बरामद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के सेक्टर- 88 स्थित पूरब अपार्टमेंट में फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए बने क्वारंटीन सेंटर में युवकों ने रातभर पार्टी की और सोसाइटी के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। यह हंगामा मोहाली की एक महिला अधिकारी के पुत्र ने अपने दोस्तों के साथ किया। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने इसकी शिकायत सोहाना थाना पुलिस, मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, डीसी और एसएसपी से की है। सोसाइटी के लोग इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से भी मिले।

विज्ञापन


सेक्टर- 88 स्थित पूरब अपार्टमेंट में कोरोना काल के दौरान गमाडा ने कुछ फ्लैट्स फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए क्वारंटीन सेंटर के तौर पर अलॉट किए थे। इनमें से एक फ्लैट महिला अधिकारी के नाम पर अलॉट है। इस क्वारंटीन सेंटर में महिला अधिकारी के पुत्र ने अपने 10 दोस्तों के साथ रातभर पार्टी की और तेज आवाज में संगीत बजाया। जिसका विरोध करने पर इन युवकों ने सोसाइटी के लोगों के साथ दुर्रव्यवहार किया। 

आरडब्ल्यूए ने पुलिस को मौके पर बुलाया। इस घटना से नाराज लोगों ने थाना सोहाना पुलिस को रात्रि कर्फ्यू के उल्लंघन व कोरोना नियमों की अहवेलना को लेकर शिकायत दी है। आरडब्ल्यूए ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व डीजीपी समेत मोहाली के डीसी व एसएसपी से की है। क्वारंटीन सेंटर से चंडीगढ़ मार्का शराब की खाली बोतलें व बिल भी मिले हैं। पूरब अपार्टमेंट के लोग इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से भी मिले। हालांकि थाना सोहाना पुलिस इस मामले को लेकर अभी कुछ भी कहने से गुरेज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें