फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई की पत्नी से किया दुष्कर्म, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। थाना सदर के अधीन आते एक गांव में एक जेठ ने छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म कर डाला। शिकायत के बाद पुलिस ने जतिंदर के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2020 में हुई थी। उसके पति मोहाली की एक फैक्टरी में काम करते हैं। वह सुबह सात बजे ड्यूटी पर चले जाते हैं। कुछ दिन पहले वह पति के ड्यूूूटी पर जाने के बाद वह घर के काम लगी थी कि तभी उसका जेठ वहां पर आ गया। उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद वह वहां से सीधे अपने ससुराल के घर गई। उसने अपनी सास को सारी वारदात के बारे में बताया लेकिन उन्होंने उसमें ही दोष निकालने शुरू कर दिए। फिर शाम को जब उसका पति आया तो उसने सारी बात उन्हें बताई। इसके बाद उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें