फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के उड़े होश: मोहाली में जिस सांप ने युवक को डसा, उसे मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर के टेबल पर रखा

Tue, 17 Sep 2024 10:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

मोहाली में सांप ने युवक को काट लिया। पहले युवक को सांप के काटने का पता नहीं चला, जब उसने सांप को मार दिया, तो कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। पैर में सांप के काटने का निशान था। 
विज्ञापन
snake - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली के सिविल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक मरा हुआ सांप लेकर अस्पताल पहुंचा। युवक ने मरे सांप को डॉक्टर के टेबल पर रखा तो डॉक्टर के होश उड़ गए। इस घटना से अस्पताल के दूसरे चिकित्सक भी डर गए। दरअसल सांप ने युवक को काट लिया था। जब युवक ने सांप को मार दिया तो उसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी, तब उसे पता चला कि सांप ने उसे घर के अंदर काट लिया था। युवक मरे सांप के साथ अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच गया।

विज्ञापन


मोहाली फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक मरीज इमरजेंसी आया, जिसे सांप ने डस लिया था। मरीज को जिस सांप ने डसा, वह उसे मारकर अपने साथ ले आया था और आकर डॉक्टर के टेबल पर रख दिया। इस पर पहले तो डॉक्टर डर गए। इसके बाद मरीज के परिजनों को मरे सांप को जंगल में फेंकने के लिए कहा गया। इसके बाद मरीज को एंटी वेनम इंजेक्शन देकर 24 घंटे की ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती किया गया है।

गांव बलौंगी निवासी टीकेश कुमार ने बताया कि वह बलौंगी में पुरानी कार बेचने और खरीदने का काम करता है। जहां वह काम करता है, वहीं रहता भी है। मंगलवार सुबह छह बजे वह रसोई की लाइट बंद करने के लिए खड़ा हुआ। जहां उसे एक सांप दिखा, जिसे देख पहले वह डर गया फिर उसने डंडा उठाकर सांप को मार दिया। करीब एक घंटे बाद उसे चक्कर आने लगे और पैर में दर्द उठने लगा। इसकी जानकारी उसने भाई राजकुमार को दी। जब उसने उसके पैर को देखा तो वहां सांप के काटने का निशान था। इस पर वह टीकेश को मरे हुए सांप को लेकर फेज-6 सिविल अस्पताल पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें