संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव चप्पड़चिड़ी में मकान बनाने के लिए खरीदी गई जमीन का सीएलयू न मिलने से लोगों में रोष है। इससे परेशान लोगों ने गमाडा के खिलाफ आरपार की लड़ाई करने का एलान किया है। पीड़ितों ने गमाडा को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर बीच मामले की सुनवाई कर समाधान नहीं किया तो गमाडा दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मदनपुरा हाउसिंग सोसाइटी के पदाधिकारियों की बैठक में अध्यक्ष जसबीर सिंह कलसी, उपाध्यक्ष वरजिंदर कौर, महासचिव गुरदीप सिंह, कोषाध्यक्ष आरएस चंडोक ने आरपी सिंह विज, आशा जोशी, स्पोक्सपर्सन जसपाल सिंह भाटियां शामिल रहे। सभी ने कहा कि सोसाइटी कई वर्षों से गमाडा के पास जमीन के सीएलयू के लिए गुहार लगाकर थक चुकी है। अभी तक अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण उनका घर बनाने का सपना टूट रहा है। सोसाइटी के पहले प्रबंधन ने सदस्यों के घरों के लिए भूमि विकसित करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई, इसलिए उन्होंने कभी भी पुडा या गमाडा के साथ सीएलयू के लिए आवेदन नहीं किया। सोसाइटी पदाधिकारी ने कहा कि जुलाई 2022 में सीएलयू के लिए आवेदन किया गया, लेकिन गमाडा अधिकारियों ने एक के बाद एक आपत्तियों की शातिर प्रक्रिया से परेशान कर रखा है और सीएलयू नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह इस मामले को लेकर सीएम से गुहार लगा चुके है लेकिन वहां से भी निराशा प्राप्त हुई है। पीडितों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नौ महीने बाद भी एक पत्र एसटीपी कार्यालय में बिना किसी परिणाम के अटका हुआ है। गमाडा जानबूझ कर उन्हें तंग कर रहा है, जबकि वह बाबा बंदा बहादुर फतेह मिनार के लिए अपनी जमीन में हिस्सा दे चुके हैं। बाकी रहती जगह का सीएलयू देने के लिए परेशान किया जा ररहा है। जिसके बाद अब उन्होंने गमाडा के खिलाफ संघर्ष का एलान किया है।