फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : ससुराल में युवक से मारपीट.. शिकायत देने पर भी पुलिस ने नहीं की ठोस कार्रवाई, पीड़ित परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। स्थानीय पुलिस ने रंजिश के चलते राहुल बिस्ट नामक व्यक्ति की मारपीट करने के आरोप में एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें शिकायतकर्ता राहुल बिष्ट ने कहा है कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उसने एक प्रेसवार्ता कर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके मौसा बिक्रम बिष्ट ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की थी और पूरी घटना में वह मुख्यारोपी था। लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बजाय एफआईआर में उसका नाम ही नहीं लिखा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले रेखा बिष्ट से हुई थी और उसका 7 साल का बेटा भी है। कुछ महीने बाद ही पत्नी रेखा किसी काम से बलटाना में अपने मौसा के घर आई थी। लेकिन इसके बाद वह कभी मेरे पास दिल्ली नहीं आई। मैं कभी कभार अपनी पत्नी से मिलने यहां आता रहता था। लेकिन उसका मौसा पत्नी को मेरे साथ मिलने से रोकता था। इस पर मुझे उनके रिश्ते पर शक हुआ और यह सच साबित हुआ। उसका मौसा मुझे पत्नी से मिलने से रोकता था। मैंने पत्नी को बहुत बार दिल्ली चलने के लिए कहा लेकिन उसने हर बार मना कर दिया।
लेकिन जब 17 मई को मैं पत्नी से मिलने बलटाना के सैनी विहार फेस 3 में स्थित घर के बाहर खड़ा था तो पत्नी के मौसा विक्रम बिष्ट और उनकी पत्नी अनिता नेगी, कल्याण सिंह, दिनेश रावत, प्रथम रावत ने मेरे साथ बुरी तरह मारपीट की, इसके बाद मुझे जान से मारने की धमकियां देकर चले गए थे।
विज्ञापन

राहुल ने कहा कि मेरे साथ मारपीट में मुख्य आरोपी बिक्रम बिष्ट है, लेकिन पुलिस ने उसका नाम ही केस में नहीं लिखा। राहुल ने पुलिस से गुहार लगाई है कि मेरे साथ मारपीट कर घायल करने के आरोप में विक्रम बिष्ट के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उसने कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्चे को अपने घर दिल्ली ले जाना चाहता है, लेकिन पत्नी अपने मौसा के दबाव में मेरे साथ जाना नहीं चाहती। उसने कहा कि अगर पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की तो विक्रम बिष्ट और उसके परिवार वाले मुझे जान से मार देंगे।
मेरे ऊपर लगाए सभी आरोप झूठे
मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। मैं गढ़वाल सभा का प्रधान हूं तो वह मेरे विरोधियों के साथ मिलकर मुझे जानबूझकर बदनाम कर रहा है। राहुल बिष्ट शराब पीने का आदी है और उसकी पहली पत्नी भी इसी कारण उसे छोड़ गई थी। वह अपनी पत्नी रेखा को परेशान करता है और अपने घरेलू झगड़े में मुझे घसीट रहा है। इसमें मेरा कोई लेना देना नहीं है। मैं 10 साल से उसे मिला भी नहीं हूं और एक साल से ही बलटाना में रह रहा हूं। राहुल मुझे बदनाम करने के लिए मेरे विरोधियों से मिला हुआ है। - बिक्रम बिष्ट, प्रधान, गढ़वाल सभा, चंडीगढ़।
राहुल ने नशे में मेरे से मारपीट करते नीचे गिरा और उसके पैर में चोट लगी
मेरा पति शराब पीने का आदी है और झूठ बोलता है। उसकी पहली शादी के बारे में मुझे कुछ नहीं पता। उसके साथ किसी ने भी मारपीट नहीं की। 17 मई को वह शराब के नशे में धुत था और खड़ा भी नही हुआ जा रहा था और मेरे साथ मारपीट करने लगा तो वह कमरे से बाहर चली गई। वह मेरे पीछे भागा तो नीचे गिर गया और उसके पैर व मुंह पर चोट लगी। मेरे मौसा एक साधारण इंसान हैं वह उनके विरोधियों से मिलकर उनको बदनाम कर रहा है। - रेखा बिष्ट, (राहुल बिष्ट की पत्नी)
पहले बयान और डॉक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक केस दर्ज किया गया था। अब राहुल इलाज करवा कर दोबारा बयान दर्ज करवाने आया था तो उसके बयानों पर बनती कार्रवाई की गई है। उसकी शिकायत पर उसके मौसा बिक्रम बिष्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। - ओंकार सिंह बराड़, थाना प्रभारी, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें