फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय योग शिविर में हजार से ज्यादा हुए शामिल

Wed, 22 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
योग शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंसान को स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने की जरूरत है। हर इंसान को रोजाना योग करने की आदत डालनी चाहिए। यह बात एसडीएम लखमीर सिंह ने फेज-छह स्थित शिवालिक स्कूल में कहीं। वह यहां पर आयोजित जिला स्तरीय समागम में पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव के कारण लोग तरह तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। योग एक ऐसा साधन है, जिससे मनुष्य को मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान 20 स्कूलों और कॉलेजों के 905 एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लिया। इन कैडेटों को योग के लाभ के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही योग का अभ्यास करवाया गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल कमांडिंग अफसर तीन पंजाब जीएस चीमा विशेष तौर शामिल हुए। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर डीएस बेदी, नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह गरेवाल समेत कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


इंडो ग्लोबल कॉलेज में रही योग दिवस की धूम
इंडो ग्लोबल इंस्टीट्यूट में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर कई प्रकार के समागम हुए। कॉलेज के चेयरमैन सुखदेव कुमार सिंगला ने समूह विद्यार्थियों एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वे निरोग एवं तंदरुस्ती भरा जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। रोजाना आधे घंटे योग करें और अपना काम हाथों से करने की आदत डालें। ग्रुप के सीईओ मानव सिंगला ने कहा कि योग हमारे लिए गर्व की बात है।

योग दिवस के विरोध में निकाला गतका मार्च
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय योग समागम करवाया गया। वहीं, अकाली दल मान ने इसके विरोध में गतका मार्च निकाला। जो गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना से शुरू होकर गुरुद्वारा अंब साहिब में जाकर संपन्न हुआ। मार्च की अगुवाई करने वाले नेताओं ने कहा कि वह गवर्नर को मांग पत्र देने जा रहे हैं। वहीं, एसजीपीसी मेंबर हरदीप सिंह ने बताया कि 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस का नाम इंटरनेशनल फिटनेस डे रखा जाना चाहिए। सिख संस्थाओं को यह दिन खेल, कुश्तियां, मल अखाड़ों व गतका के रूप में मनाना चाहिए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें