फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अखंड ज्योति-घट स्थापना से हुई माता की पूजा, श्रद्धालुओं ने शैलपुत्री की आराधना की

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मां दुर्गा की आराधना और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ रविवार, 11 अक्टूबर को मोहाली में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ। शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने अखंड ज्योति प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शाम को मंदिरों में आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। भजनों और माता रानी के जयकारों से मंदिरों का वातावरण भक्तिमय बना रहा। सेक्टर-68 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, सेक्टर-3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-3बी1 स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर, फेज-2 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर और फेज-6 के श्री दुर्गा माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहले दिन पूजा-अर्चना की। भक्तों ने माता रानी के समक्ष माथा टेककर परिवार की खुशहाली और सुख-शांति की कामना की। सुबह पूजा के बाद शाम को भी मंदिरों में आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

वैष्णो माता मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन
सेक्टर-3बी1 स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर में नवरात्र के पहले दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने बताया कि नवरात्र के दौरान भक्तों में माता रानी के प्रति विशेष उत्साह रहता है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मंदिर में आचार्यों ने गणेश पूजन और माता रानी की आराधना कराई। मंदिर में नौ दिनों तक श्रीरामचरितमानस का नवाह्न पारायण किया जाएगा। शाम तीन बजे महिला संकीर्तन मंडली ने माता रानी के भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद शाम सात बजे 108 ज्योतियों से दिव्य आरती की गई। श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी ने आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
नौ दिन तक होगी मां के नौ स्वरूपों की पूजा
नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। श्रद्धालु व्रत रखकर और मंदिरों में पूजा-पाठ कर अपनी आस्था प्रकट करते हैं। पहले दिन आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तों ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें