जीरकपुर। सिग्मा सिटी चौक से लेकर पूर्व विधायक एनके शर्मा ऑफिस तक करीब एक से डेढ़ किलोमीटर लंबी एनके शर्मा रोड पर गड्ढे बने हुए थे जो बरसात के दिनों में पानी से भर जाते थे। इस मुद्दे को बीते दिनों अमर उजाला अखबार ने प्रमुखता से उठाया था। अब इस रोड पर बने गड्ढों को ठीक करने का काम नगर परिषद द्वारा शुरू कर दिया गया है। अब सड़क पर जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी और वाहन चालकों का भी दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाव होगा। बता दें कि जहां पर टाइलें धंसी हुई हैं उन्हें निकाल कर फिर से ऊंची करके लगाया जा रहा है और जिस गड्ढे में टाइलें नहीं है वहां पर और टाइलें लाकर लगाई जा रही है।
सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है
लोगों की समस्या को देखते हुए सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है जोकि कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। काम पूरा होने के बाद इस रोड पर एक भी गड्ढा नहीं होगा। बरसात का मौसम बीत जाने के बाद इस सड़क को नए सिरे से बनाने का काम करवाया जाएगा।- सवनीत सिंह, जेई, नगर परिषद जीरकपुर।