फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आधी टाइल लगाने के बाद काम बंद, राहगीर हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। हरमिलाप नगर फेज-1 में करीब एक सप्ताह से टाइल्स लगाने का काम बंद पड़ा है। अधूरा पड़ा यह काम अब स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। रास्ते में उखड़ी मिट्टी, अधूरी खोदाई और निर्माण सामग्री के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पंचकूला से हरमिलाप नगर फेज-1 में प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार से इस गली का सीधा संबंध है। इसी रास्ते से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। काम अधूरा होने के कारण रास्ता संकरा और ऊबड़-खाबड़ हो गया है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को काफी परेशानी हो रही है। निवासियों का कहना है कि जब काम शुरू हुआ था तो लोगों को उम्मीद थी कि कुछ ही दिनों में सड़क बेहतर हो जाएगी, लेकिन एक सप्ताह से काम बंद पड़ा है। कोई मजदूर भी काम पर नहीं दिखाई दे रहा।
विज्ञापन


टाइल्स लगाने के लिए सड़क खोद दी गई थी, लेकिन कई दिनों से काम बंद पड़ा है। इससे रोजाना आने-जाने में परेशानी हो रही है। थोड़ा से टुकड़ा बाकी रह गया है। इसे भी पूरा करना चाहिए। -शिद्धार्थ जॉली




बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने में दिक्कत होती है। रास्ता कच्चा और उखड़ी मोटा-गटका भी पड़ा है। इससे फिसलने का डर रहता है।
- बबीता





लोगों को अपने घरों को जाने के लिए अन्य रास्ते अपनाने पड़ रहे हैं। होली के पहले से काम बंद है। अब तो होली भी निकल गई। काम जल्द पूरा हो जाए तो लोगों को राहत मिल सकती है। -बालकिशन सिंह
विज्ञापन






प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। यदि काम शुरू किया गया है तो उसे जल्द पूरा भी कराया जाना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। आवागमन बाधित न हो। यह मुख्य रास्ता है। -संदीप गर्ग




टाइल्स लगाने वाले अधिकतर मजदूर बिहार और उत्तर-प्रदेश से हैं। सभी कर्मचारी होली पर घर गए हैं। दो दिन में काम पूरा करा दिया जाएगा। - परविंदर सिंह भट्टी, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें