फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को रास नहीं आया महिला वित्त मंत्री का बजट, रसोई को राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। केंद्रीय बजट में टैक्स बढ़ोतरी के प्रस्ताव की वजह से खाद्य तेल, पंखे, फुटवेयर, किचनवेयर, खिलौने और फर्नीचर जैसे सामान महंगे होने जा रहे हैं। दूसरी तरफ न्यूजप्रिंट, खेल के सामान, माइक्रोफोन सस्ते होंगे। महंगे हुए सामान से घर का बजट बिगड़ने का अंदेशा महिलाओं ने जाहिर किया है। हालांकि टैक्स छूट को वह फायदेमंद मानती हैं। लेकिन महिलाओं का कहना है कि सरकार ने एक हाथ से छूट देकर दूसरे हाथ से ज्यादा वसूल कर लिया है। जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन

---------------
बाक्स
बजट में भले ही टैक्स में छूट देकर केंद्र सरकार ने मध्यम वर्ग को राहत देने की कोशिश की है, लेकिन घरेलू साजो सामान के मंहगा होने से परिवार के बजट पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। पहले से ही महंगाई ने रसोई में आग लगाई हुई है, उस पर अन्य घरेलू साजो-सामान पर टैक्स में इजाफा होने से मध्यम वर्ग का खर्च बढ़ेगा। बजट के प्रावधान लंबे समय में असर दिखाने वाले हैं। बजट से तत्काल राहत मिलती नजर नहीं आती। मध्यमवर्गीय महिलाओं के लिए भी बजट में कुछ खास नहीं है। महिलाओं को सीधे तौर पर इस बजट से फायदा होता नजर नहीं आ रहा।
- प्रिया, गृहणी, मोहाली
बजट में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए 28,600 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके अलावा पोषाहार योजना के लिए 35,600 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है। महिलाओं के लिए विवाह योग्य आयु की सिफारिश करने के लिए वर्क फोर्स का गठन करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही धन लक्ष्मी योजना का भी एलान किया गया है। यह सभी योजनाएं आने वाले समय में महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होंगी। लेकिन घरेलू स्तर पर चीजों के महंगा होने से महिलाओं की मुश्किलें इस बजट से और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

- प्रीती, गृहणी, मोहाली
महिलाओं को बजट से काफी उम्मीदें थी, लेकिन बजट में ऐसा कुछ हुआ नहीं। महिलाओं को बजट में कुछ खास राहत नहीं दी गई है। खाद्य सामग्री से लेकर फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान के महंगा होने से घर का बजट बिगड़ेगा। मध्यम वर्ग के घरेलू बजट को इस बजट से तत्काल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सरकार से उम्मीद थी कि रसोई को आग लगाने वाली महंगाई को काबू करने के लिए बजट में प्रावधान किए जाएंगे। जिससे लोगों को तत्काल राहत मिल सके। ऐसा न होने से निराशा हुई है।
- दीपिका, गृहणी, मोहाली
------------
बाक्स
महज टैक्स में छूट देेने से मध्यम वर्ग को राहत नहीं मिलेगी। बजट से काफी उम्मीदें थीं। पिछली तिमाही के दौरान खाद्य पदार्थों की कीमतों में हुए जबरदस्त इजाफे से निजात दिलाने की उम्मीद बजट से की जा रही थी। लेकिन बजट ने अब खाद्य तेलों सहित पनीर, बटर, क्राकरी, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल एसेसरी सहित अन्य खाद्य पदार्थों को महंगा कर दिया है। जिससे पहले से ही महंगाई की मार झेल रही रसोई को राहत नहीं मिलेगी। बजट के अन्य प्रावधान लंबे समय के लिए हैं, जिनका तत्काल फायदा नहीं होगा। फिलहाल मध्यम वर्ग तत्काल राहत चाहता था।
विज्ञापन

- मनू शर्मा, गृहणी, मोहाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें