फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में उलटी, दस्त और बुखार से महिला की मौत

विज्ञापन
महिला की मौत के बाद रोष व्यक्त करते डेराबस्सी के मुबारिकपुर काजवे के नजदीक बसी झुग्गियों के लोग। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारिकपुर में घग्गर नदी के काजवे के पास बसी झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाली एक महिला की उलटी, दस्त और बुखार से मौत हो गई। लोगों का कहना है कि यहां गंदगी के कारण हैजा फैल गया है, जिस कारण महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं, एसएमओ का कहना है कि मौत की जांच की जा रही है, इसके बाद ही पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

मुबारिकपुर में घग्गर नदी के काजवे के पास लंबे समय से बसी झुग्गी झोपड़ियों में सैकड़ों प्रवासी परिवार रह रहे हैं। यह लोग गंदगी में रहते हैं। यहां की सफाई की ओर से प्रशासन ने कभी ध्यान नहीं दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि कुछ दिनों से लोगों को उलटी, दस्त व बुखार की शिकायत है। बच्चों समेत कई लोग बीमार पड़े हैं। शुक्रवार रात को उलटी, दस्त और बुखार होने से 37 वर्षीय रेनू पत्नी प्रदीप कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी रात को ही मौत हो गई। मृतका के परिवार में उसके पति व चारों बच्चों के अलावा वहां रहने वाले बड़ी तादात में लोग उलटी, दस्त और बुखार से पीड़ित हैं।
मुबारिकपुर में झुग्गी झोपड़ियों के पास इलाके में लोग गंदगी फेंकते हैं। यहां लोगों के पीने के साफ पानी का भी प्रबंध नहीं है। बीमारी फैलने से लोगों में डर का माहौल है। लोगों के अनुसार उन्हें अभी तक किसी भी तरह की सहायता नहीं मिली है। यहां झुग्गियों में बसे सभी परिवार मजदूरी कर अपने परिवारों को पाल रहे हैं। गरीबी के चलते ज्यादातर लोग इलाज करवाने में भी असमर्थ हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने कहा कि मामला ध्यान में आने बाद में आज ही सेहत विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जरूरी प्रबंध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही सामने आएगा कि महिला की मौत कैसे हुई है। बीमारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें