फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली में मेडिकल स्टोर पर छापा, नशे की 340 गोलियां बरामद

विज्ञापन
कुराली में मोरिंडा रोड पर मेडिकल स्टोर पर छापामारी के दौरान चेकिंग करती विभाग की टीम। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
कुराली। सेहत विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से मोरिंडा रोड पर एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नशे के तौर पर प्रयोग की जाने वाली 340 गोलियां व बिना बिलों के 10 गर्भपात किटें बरामद की हैं। टीम द्वारा दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सेहत विभाग की टीम ने शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर व सिटी पुलिस के एसएचओ कुलवंत सिंह के नेतृत्व में मोरिंडा रोड पर एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर दुकान का रिकार्ड और स्टॉक चेक किया। एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि इस दुकानदार द्वारा नशे की दवाइयां बेचने की मिली जानकारी के बाद उन्होंने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा तथा उसने नशे की गोलियों की मांग की। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर और अमित लखनपाल, जगदीप दियोल वाली टीम के साथ छापामारी की। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दुकानदार के पास मिले सामान का कोई बिल तथा रिकार्ड नहीं था। दुकानदार पर पहले भी कई केस चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुकान से बरामद हुए सामान की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है तथा बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें