मोहाली। शहर की दो महिला पार्षदों ने भारतीय सैनिकों के परिवारों और एनआरआई के परिजनों को विशेष सुविधाएं देने का ऐलान किया है। पार्षद बलजीत कौर और अनुराधा आनंद ने इन परिवारों और विदेशों में बसे लोगों के परिजनों के घर जाकर उनके दस्तावेजों का अटेस्टेशन और अन्य कार्यों का जिम्मा उठाया है।
दोनों महिला पार्षदों ने बाकायदा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स में भी यह जानकारी साझा की है कि अब दस्तावेतों की अटैस्टेशन के लिए सिर्फ एक फोन कॉल पर ये दोनों पार्षद अपने-अपने वार्ड में लोगों के घर खुद जाकर फॉर्म या अन्य जरूरी दस्तावेज अटेस्ट करेंगी।
इन पार्षदों ने कहा कि सैनिकों के परिवारों के लिए और विदेशों में बसे एनआरआई नागरिकों के कई जरूरी दस्तावेजों की अटैस्टेशन की ज़रूरत होती है, जिसके लिए उनके परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनके वार्डों में बड़ी संख्या में बुज़ुर्ग और महिलाएं रहती हैं, जिनके लिए यह विशेष सेवा शुरू की जा रही है, इसमें पार्षद खुद उनके घर जाकर उनके फॉर्म्स और ज़रूरी दस्तावेज़ अटेस्ट करेंगे। संवाद