जीरकपुर। पटियाला रोड पर बादल कॉलोनी में एक महिला ने फंदे पर लटकी मिली। मामले में मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पिता राम करन निवासी अंबाला ने बताया उसकी बेटी का ससुराल वाले काफी समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। परिजनों ने रविवार को जीरकपुर थाने के इस मामले में नाराजगी प्रकट कर प्रदर्शन भी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शादी के सात साल बाद उसका एक बेटा भी है। इसके बाद भी उनसे लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। इस दबाव और प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी मानसिक तनाव में रहने लगी थी।
पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - जसवंत सिंह, जांच अधिकारी, थाना जीरकपुर