फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः खरड़ में दफ्तर से संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव और मुंह से निकल रहा था खून

Fri, 13 Dec 2019 01:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
एक नामी स्कूल की शिक्षिका के कत्ल के मामले में पुलिस अभी तक उसके पति को पकड़ नहीं पाई है। वहीं अब खरड़ के पास पड़ते देसूमाजरा में स्थित एक दफ्तर की दूसरी मंजिल पर संदिग्ध हालत में एक महिला का शव मिला है। उसके मुंह से खून बह रहा था व गर्दन पर निशान थे। महिला की पहचान शरणजीत कौर गांव रसूलपुर चुन्नी जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में है।
विज्ञापन


अभी वह पति परमजीत सिंह, बेटी हरसिमरत कौर व बेटे अविजोत सिंह के साथ ओल्ड सन्नी एंक्लेव के मकान नंबर 2637 में रह रही थी। खरड़ सदर पुलिस ने फिलहाल 174 सीआरपीसी के तहत की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

बाहर से बंद था दफ्तर का दरवाजा, अंदर थी महिला
देसूमाजरा में एससीओ नंबर 3 गिब्बो कंपलेक्स की दूसरी मंजिल पर बने एक दफ्तर में एक महिला का बुधवार रात शव मिला है। महिला शरणजीत कौर ने अभी कुछ दिन पहले ही अपने एक पार्टनर गुरदीप सिंह के साथ एक स्टडी सेंटर खोला था। उसके पति परमजीत सिंह ने बताया कि रोज की तरह शरणजीत कौर बुधवार सुबह साढे 10 बजे घर से अपने दफ्तर के लिए चली गई थी।
विज्ञापन


वह देर शाम तक घर नही पहुंची तो वह उसे ढूंढते हुए दफ्तर पहुंच गया। दफ्तर के नीचे उसकी एक्टिवा खड़ी देख कर वह ऊपर गया लेकिन दफ्तर का दरवाजा बाहर से बंद देखकर उसे हैरानी हुई। उसने दफ्तर का दरवाजा खोलकर जब अंदर देखा तो शरणजीत कौर जमीन पर गिरी पड़ी है और उसके मुंह से खून निकल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। उसने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

किरकिरी से बचने के लिए पुलिसवालों ने संस्कार के लिए बनाया दबाव
खरड़ में लगातार वारदातों से हो रही पुलिस की किरकिरी के कारण मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मृतका शरणजीत कौर के परिवार वालों पर दबाव डाला कि वह इस बारे में किसी मीडियावाले से बात न करें और अगले दिन सुबह जल्दी ही इसका अंतिम संस्कार कर दें लेकिन परिवारवाले पुलिस के दबाव में नही आए और उन्होंने शरणजीत कौर का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कहा है। इस पर आज सरकारी अस्पताल खरड़ में पोस्टमार्टम किया गया।

कैमरे में यह चीज हुई कैद
मृतका के पति परमजीत सिंह ने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला है कि शरणजीत कौर सुबह 11.24 बजे अपने दफ्तर की सीढ़ियां चढ़ती है। इसके बाद उसका पार्टनर गुरदीप सिंह, जिसके नाम पर स्टडी सेंटर चलाने का सर्टिफिकेट है। वह 11.40 पर आता है और 12.20 बजे अकेला ही दफ्तर से बाहर चला जाता है।

लगता है गला दबाने से हुई मौत
पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टर जसजीत रंधावा ने बताया कि शरणजीत कौर की मौत कुदरती नहीं थी। पोस्टमार्टम के दौरान उसके गले पर निशान पाए गए हैं। ऐसा लगता है कि किसी ने उसका गला दबाया है। सदर पुलिस ने फिलहाल 174 की कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। केस की जांच कर रहे जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें