फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पीछे देखे खोले कार के दरवाजे से टकराकर गिरे बाइक सवार, ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़-बनूड़ रोड पर एक कार से टकरा कर गिरे दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने रौंद डाला। दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। गंभीर रूप से घायल मनजीत सिंह की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति विक्रम सिंह की हालत गंभीर बताई जाती है। हादसे के बाद कार चालक व ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस के हाथ दोनों गाड़ियों के नंबर लग गए। उनके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विक्रम सिंह निवासी नजदीक गुरुद्वारा रविदास खरड़ व मनजीत सिंह निवासी आनंद नगर खरड़ दोनों लांडरां रोड पर एक सर्विस स्टेशन में काम करते हैं। दोनों शुक्रवार दोपहर को मोटरसाइकिल पर खाना खाने के लिए घर आ रहे थे। मोटरसाइकिल विक्रम चला रहा था, जबकि मनजीत सिंह पीछे बैठा था। जब यह दोनों गुरुद्वारा रविदास के पहुंचे तो अचानक सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी में पिछली सीट पर बैठी सवारी ने कार का दरवाजा खोल दिया। इससे मोटरसाइकिल पर आ रहे विक्रम व मनजीत दोनों गिर गए। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक दोनों के ऊपर से गुजर गया। इस हादसे में विक्रम सिंह की टांग व हाथ की हड्डी टूट गई जबकि मनजीत सिंह का कूल्हा व हाथ बुरी तरह कुचला गया। गंभीर रूप से घायल दोनों को पहले सरकारी अस्पताल खरड़ लाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों को जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। मनजीत सिंह की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे पीजीआई भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने टैक्सी व ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें