फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज का गंदा पानी कर रहा मरीजों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लोगों की सेहत का ख्याल रखने जिला सिविल अस्पताल खुद बीमार है। अस्पताल में सीवरेज लाइन में तकनीकी खराबी के चलते शौचालय बंद पड़े हैं। इस कारण सड़क पर फैला गंदा पानी वहां आ रहे लोगों का स्वागत करता है।
विज्ञापन

अस्पताल की छत पर पाइपलाइन की लीकेज से निकलने वाला पानी टपक-टपक कर लोगों पर गिरता है। इसके अलावा जच्चा-बच्चा केंद्र में गर्भवती महिलाओं के साथ आने वाले तीमारदारों को बाहर फर्श पर चादर बिछाकर आराम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
शनिवार को अमर उजाला ने जिला सिविल अस्पताल का रिएलिटी चेक किया तो पहली समस्या अस्पताल के अंदर दाखिल होते सीवरेज लाइन बंद होने की नजर आई। शौचालय की सीवरेज लाइन लंबे समय से बंद पड़ी है। इस कारण पानी पाइप से बाहर निकलकर सड़क पर फैल रहा है। वहीं इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का स्वागत सीवरेज के गंदे पानी से होता है और इसकी बदबू इमरजेंसी ब्लॉक तक आती है। इस कारण वहां इलाज कराने आए लोगों को मुंह पर रूमाल रखना पड़ता है।
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा केंद्र में बिना वाटर कूलर लगा दिया आरओ
अस्पताल में जच्चा-बच्चा केंद्र की हालत दयनीय है। इसके अंदर आरओ तो लगा है लेकिन वाटर कूलर नहीं लगाया गया। इसके अलावा केंद्र में लगी लिफ्ट खराब होकर बंद पड़ी है। इस कारण आने-जाने के लिए मरीज सीढ़ियों या रैंप का सहारा ले रहे हैं जिससे उन्हें काफी दिक्कत का सामना उठाना पड़ रहा है।
अस्पताल की छत से टपकता है पानी
जिला सिविल अस्पताल की छत पर टंकियों की हालत खस्ता है और लंबे समय से इन्हें बदलने के लिए विभाग पत्र लिख चुका है। इसके बावजूद अब तक इन्हें नहीं बदला गया। इस क ारण टंकियों से लीक होने वाला पानी छत और पाइपलाइन की लीकेज से ग्राउंड फ्लोर पर आ पहुंचता है। कई बार तो जांच करवाने आने वाले मरीजों पर पानी गिरता है।
क्या कहते हैं अधिकारी
जच्चा-बच्चा केंद्र में मरीज के साथ एक ही व्यक्ति को सोने की इजाजत है। इसके बावजूद एक मरीज के साथ कई लोग आ पहुंचते है। इस कारण बाकी लोगों को बाहर रहना पड़ता है। रही बात सीवरेज लाइन की लीकेज और लिफ्ट की खराबी की तो इसे ठीक करने के लिए पत्र पहले ही लिखा जा चुका है और जल्द इसे दुरुस्त करा लिया जाएगा। -एचएस चीमा, एसएमओ, जिला सिविल अस्पताल, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें