फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पभात में बिना मंजूरी काटी कॉलोनी, ईओ ने दिया जांच का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पभात क्षेत्र में नामी कॉलोनाइजर की ओर से बिना मंजूरी कॉलोनी काटने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ईओ ने बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को आदेश देकर जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद को मिली शिकायत के मुताबिक पभात की मन्नत एनक्लेव-2 कॉलोनी की पिछली ओर कई एकड़ जमीन है। यहां एक नामी कॉलोनाइजर ने मिट्टी डालकर कॉलोनी काट दी और धड़ाधड़ प्लाट बेचकर लोगों से लाखों रुपये ऐंठे जा रहे हैं।
इसका खुलासा तब हुआ जब जमीन खरीद रहे एक व्यक्ति ने उक्त कॉलोनी संबंधी पड़ताल करने के लिए नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों से संपर्क साधा। उक्त कॉलोनी का कोई सरकारी रिकॉर्ड नहीं है और न ही उक्त कॉलोनी बनाने संबंधी स्थानीय प्रशासन से किसी तरह की मंजूरी ली गई है। व्यक्ति द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों की जांच के बाद अधिकारियों ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में कॉलोनाइजर तो प्रशासन की मंजूरी बिना कॉलोनियां बनाकर चले जाते हैं, लेकिन उनके द्वारा बनाई जाने वाली अवैध कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं न होने का खामियाजा बाद में वहां रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है।
पभात के मन्नत एनक्लेव-2 की पिछली ओर कॉलोनी काटने की सूचना मिलते ही तुरंत बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है। इस मामले की पूरी जांच करने के बाद इसकी रिपोर्ट सौंपने के लिए भी कहा गया है। - संदीप तिवारी, ईओ (अतिरिक्त कार्यभार), जीरकपुर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें