संबोधित करते हुए सांसद मनीष तिवारी।
- फोटो : MOHALI
कुराली। खिजराबाद में युवा कांग्रेसी नेता राणा कुशलपाल की ओर जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य हलके का सर्वपक्षीय विकास है।
इस दिशा में गांवों में शहरी स्तर पर सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु लगातार विकास कार्य जारी हैं। विकास को लेकर किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने केंद्रीय खेती कानूनों के खिलाफ किसानों का समर्थन दोहराया और कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्तर पर किसानों के साथ है। इस मौके पर तिवारी ने सुखदेव सिंह सुक्खा प्रधान जट्ट महासभा मोहाली और राहुल बिग्रेड जिला मोहाली के प्रधान विकास कुमार शर्मा को विशेष तौर पर सम्मानित किया।
इस मौके पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, सरपंच जसवीर कौर, समिति सदस्य संदीप कौर, बलकार सिंह भंगू, सरपंच प्रदीप राणा ठाणा गोबिंदगढ, नवीन बांसल खिजराबाद, रवि राठौर और तरूण बंसल सहित कई लोग मौजूद थे।