फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में आग लगने से पिकअप समेत चार वाहन जले

विज्ञापन
आग से जली गाड़ी। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
खरड़। अनाज मंडी स्थित एक फलों के गोदाम में रविवार-सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से एक फल विक्रेता के तीन ऑटो, एक पिकअप गाड़ी, 20 रेहड़ियां और सात हजार फलों के क्रेट जल गए।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसने काफी देर बाद आग पर काबू पाया। अली फ्रूट कंपनी के मालिक मुश्ताक अली का परिवार गोदाम के साथ वाली इमारत में रहता है। आग लगने पर मुश्ताक अली, उनके पारिवारिक सदस्यों तथा नौकरों को वहां के स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से घर से बाहर निकाला। मुश्ताक अली ने बताया कि जिस गोदाम में आग लगी, वह उनके कोल्ड स्टोर के साथ लगते खाली प्लॉट में अस्थायी तौर बनाया गया था। इस प्लाट में हर रोज गाड़ियों में सामान चढ़ाया और उतारा जाता था। सोमवार को मंडी बंद होने के कारण पिछली रात लोगों की आवाजाही नहीं थी। उन्होंने शक जाहिर किया कि किसी ने जानबूझ कर आग लगाई है।
मुश्ताक अली ने बताया कि गोदाम में आग लगने की सूचना लगभग 1.30 बजे खरड़ अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के 10 मिनट में कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि वह पिकअप गाड़ी वह दो दिन पहले ही खरीदकर लाए थे, जो पूरी तरह जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें