फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: इको सिटी-2 एक्सटेंशन के लिए करना होगा और इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
96 एकड़ में विकसित हो रही गमाडा की आठवीं टाउनशिपपहली बार 300 वर्ग गज के शोरूम व डबल स्टोरी बे-शॉप्स शामिल
विज्ञापन


मोहाली। न्यू चंडीगढ़ के होशियारपुर गांव में प्रस्तावित इको सिटी-2 (एक्सटेंशन) स्कीम का इंतजार कर रहे लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं, लेकिन इनके पूरा होने में अभी वक्त लगेगा।
यह परियोजना गमाडा की आठवीं टाउनशिप होगी, जिसे 96 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट में आवासीय और व्यावसायिक दोनों प्रकार के प्लॉट शामिल होंगे।
विज्ञापन


स्वीकृत लेआउट के अनुसार स्कीम में 135 एक कनाल और 18 दो कनाल के रिहायशी प्लॉट प्रस्तावित हैं। इनकी कीमत करीब 55 हजार रुपये से अधिक प्रति वर्ग गज तय की गई है। रिहायशी प्लॉट्स का आवंटन ड्रॉ ऑफ लॉट्स के जरिए होगा, जबकि कमर्शियल साइट्स की बिक्री नीलामी के माध्यम से की जाएगी।

गमाडा ने यह जमीन वर्ष 2013 में लैंड पूलिंग नीति के तहत अधिग्रहित की थी। कब्जा लेने के बाद भूमि-मालिकों को मुआवजा भी दिया गया, लेकिन अनिवार्य सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट न होने के कारण परियोजना कई वर्षों तक अटकी रही। इससे विकास कार्य में एक दशक से अधिक की देरी हुई।

इंजीनियरिंग विंग के अनुसार वर्तमान में करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य प्रगति पर हैं। इनमें सड़क निर्माण, पानी की सप्लाई लाइन, सीवरेज, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज और बिजली संबंधी ढांचा शामिल है।

पहली बार 300 वर्ग गज के काॅमर्शियल शोरूम
गमाडा इस परियोजना के तहत पहली बार 300 वर्ग गज के काॅमर्शियल शोरूम और 60 वर्ग गज के डबल-स्टोरी बे-शॉप्स पेश करने जा रहा है। इससे न्यू चंडीगढ़ में संगठित व्यावसायिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। निवेशकों और स्थानीय कारोबारियों के लिए इसे अहम कदम माना जा रहा है। डबल-स्टोरी बे-शॉप्स दो मंजिला व्यावसायिक इकाइयां होती हैं, जो अक्सर व्यावसायिक क्षेत्रों या हाउसिंग सोसाइटियों के पास स्थित होती हैं। ये आमतौर पर ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर को मिलाकर बनती हैं (जैसे वर्ग फुट), जिसका उपयोग रिटेल स्टोर, कार्यालय या शोरूम के लिए किया जा सकता है जो बेहतर दृश्यता और स्थान प्रदान करती हैं।
विज्ञापन


क्या कहती हैं मुख्य प्रशासक
गमाडा की मुख्य प्रशासक साक्षी साहनी ने बताया कि विकास प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। बुनियादी ढांचा पूरा होते ही इको सिटी-2 को इको सिटी-3 परियोजना के साथ लॉन्च करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें