फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पत्नी ने रखा था करवाचौथ का व्रत, रात को पति ने लगा लिया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। करवाचौथ की रात एक व्यक्ति ने घर में पंखे की हुक से फंदा लगा लिया। मृतक की पहचान मूलरूप से जींद (हरियाणा) के गांव हुसैनपुर निवासी सन्नी (28) के रूप में हुई। पत्नी पड़ोसियों की मदद से फंदे से उतारकर पति को जीएमसीएच-16 ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर नयागांव पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सन्नी यहां नयागांव के वार्ड नंबर-11 में पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा था। वह नयागांव में ही मैकेनिक का काम करता था। सन्नी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसने बुधवार को करवाचौथ का व्रत रखा था, जिसे रात को सन्नी ने ही खुलवाया। रात को खाने के बाद दोनों सो गए। रात करीब 11 बजे आंख खुली तो उसने देखा कि सन्नी कमरे में नहीं है। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से लटक रहा था। पत्नी ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और उनकी सहायता से सन्नी को फंदे से उतारकर सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल ले गई। पुलिस ने मामले की जांच कर मृतक के पिता के बयान लिए, जिसमें पिता ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसके चलते वे अपने दोनों पोतों को अपने साथ गांव ले गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें