फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना: सीएम चरणजीत चन्नी की पत्नी और बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 08 Jan 2022 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए हो रही रैलियों के बीच प्रदेश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को पंजाब में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2901 नए केस आए।
विज्ञापन
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी की पत्नी और बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खरड़ सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. मनविंदर कौर ने इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार रात को आई रिपोर्ट में सीएम चन्नी की पत्नी डॉ. कमलजीत कौर और बेटा नवजीत सिंह संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय के दो कर्मचारियों के संक्रमित आने के बाद सीएम चरणजीत चन्नी ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। हालांकि अगले ही दिन सीएम ने लुधियाना के माछीवाड़ा में चुनावी जनसभा की थी। चन्नी खुद कोरोना नियम नहीं मान रहे। वे किसी भी रैली में मास्क लगाए नहीं दिखते हैं। 

इससे पहले शुक्रवार को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, राजासांसी पर लागातार दूसरे दिन रोम (इटली) से आए 172 यात्री कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। विमान में कुल 300 यात्री आए थे।

मोहाली में 319 लोग हुए संक्रमित, 1276 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

मोहाली में कोरोना महामारी का संकट पूरी तरह से गहरा गया है, शुक्रवार को 319 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1276 पर पहुंच गई है। डीसी डॉ. ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चौबीस घंटे में पांच संक्रमित ठीक हुए हैं और किसी की मौत नहीं हुई। 

मेडिकल हेल्पलाइन पर करें कॉल

जिला सेहत विभाग की ओर से लोगों को हिदायत दी गई है कि अगर किसी को सर्दी, खांसी और जुकाम लंबे समय से है तो इसे हलके में न लें। सरकारी अस्पताल में पहुंचकर डॉक्टर से संपर्क करें, साथ ही डॉक्टर की सलाह पर कोरोना जांच जरूर करवाएं। सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या आने पर सेहत विभाग की ओर से जारी मेडिकल हेल्पलाइन नंबर-104 पर कॉल करके जानकारी लें। इसके अलावा कोवा एप भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें