फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस कुत्ते को बचाने के चक्कर में युवक की सड़क हादसे में मौत, कौन जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। लावारिस कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुए हादसे में एक 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार की रात जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर गांव छत्त के नजदीक हुआ है। दरअसल बाइक सवार युवक के सामने अचानक बाइक स्लिप होने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि अजय कुमार पुत्र देव सिंह निवासी गांव रामपुर कलां जीरकपुर अपनी बाइक पर हाईवे पर आ रहा था। इसी दौरान उसके आगे अचानक कुत्ता आ गया और उसे बचाने के चक्कर में उसकी बाइक स्लिप हो गई। इसी दौरान हेलमेट पहनने के बावजूद सड़क पर गिरते ही उसका उसका हेलमेट निकल गया और सड़क पर गिरते ही उसके सिर में गहरी चोट लग गई। उसे तुरंत जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ दाखिल करवाया गया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कौन जिम्मेदार
अब सवाल यह उठता है कि सड़कों पर घूमते लावारिस कुत्तों के कारण अगर किसी की जान जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होना चाहिए। जबकि शहर की कई हाउसिंग वेलफेयर एसोसिएशन कुत्तों से निजात पाने के लिए नगर काउंसिल से अपील कर चुकी है। इससे पहले भी कई बार लावारिस कुत्तों के कारण हादसे हो चुके हैं। जिसमें कुत्ते सड़क पर जाते हुए किसी भी वाहन के पीछे भौंकते हुए भागने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें