फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एटीएम में कैश जमा कराते समय दो बदमाशों ने आंखों में मिर्च डालकर 4.50 लाख रुपयों से भरा बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-7 स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश जमा कराते समय दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मटौर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों ने 4.50 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। पुलिस को दिए बयान में गुरजोत सिंह निवासी फेज-3बी2 मोहाली ने बताया कि उनकी टेली लिंक नाम की कंपनी है। इसमें करीब 10 कर्मचारी काम करते हैं। उनके कर्मचारी एयरटेल प्रीपेड और एयरटेल पेमेंट बैंक से कलेक्शन लेकर अलग-अलग बैंकों में जमा कराते हैं।
विज्ञापन

गुरजोत सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को करीब 2:30 बजे उनके कर्मचारी विकू कुमार निवासी हिमाचल प्रदेश का फोन आया। उसने बताया कि वह एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश जमा करा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक एटीएम बूथ में आए और पैसे जमा कराते समय उसकी आंखों में लाल मिर्च डाल दी। इसके बाद उसके हाथ से कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल कर्मचारी को सिविल अस्पताल फेज-6 में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
पीड़ित विकू कुमार हालत ठीक होने के बाद मामले की पूरी जानकारी दे सकेगा। सूचना मिलते ही एएसआई दविंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गुरजोत सिंह का बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें