फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़क चौड़ी करने के लिए नगर परिषद ने पेड़ काटने शुरू किए तो लोगों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला पर स्थित कोहेनूर ढाबे से लेकर नगर परिषद दफ्तर तक जाने वाली सड़क पर अक्सर भीड़ की वजह से जाम लग जाता है। क्योंकि यहां पर सड़क ज्यादा चौड़ी ना होने के कारण यदि कोई वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया जाता है तो वहां से निकलने वाले वाहनों के लिए जगह कम पड़ जाती है। यदि दो वाहन आमने सामने से आ जाएं तो वह जाम का रूप ले लेते हैं।
विज्ञापन

इस जाम की समस्या को कम करने व सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए नगर परिषद की ओर से सड़क किनारे लगे पेड़ों की कटाई की जा रही थी ताकि चार पांच फीट जगह और बढ़ जाए। लेकिन जैसे ही नगर परिषद ने पेड़ों की कटाई शुरू की तो इस रोड पर पड़ती विंड क्रॉस सोसाइटी के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने इसकी लिखित शिकायत नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी को भी दे दी है।
विंड क्रॉस सोसाइटी निवासी विवेक भास्कर, राकेश कुमार आचार्य, अभिषेक कुमार, नीरज गर्ग, सुमित शर्मा, एसके सैनी, अमर सिंह, विजय कुमार, नरेंद्र सिंह, हनी, मनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, मोनू, सुरिंदर सिंह, अनुज शर्मा और हरदीप सिंह ने बताया कि पेड़ पहले ही कम होते जा रहे हैं और लोग ग्रीनरी को खत्म कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस सड़क पर करीब 90 पेड़ हैं जिनमें 20 से 30 वर्ष पुराने सफेदे व बरगद के पेड़ शामिल है। यदि इनको न रोका गया तो ये लोग उन पुराने पेड़ों को काट देंगे। जिस कारण हमारे पर्यावरण का काफी नुकसान होगा।
लोगों ने कहा कि इस सड़क पर सड़क के संकरा होने का कारण केवल पेड़ ही नहीं हैं बल्कि बिजली के खंभे व सड़क किनारे लोगों के अवैध कब्जे भी बड़ा कारण हैं। लेकिन नगर परिषद उनको हटाने के बजाय पहले पेड़ों को काटने में लग गई है। जबकि पेड़ों को काटना कोई मुश्किल काम नहीं है बल्कि अतिक्रमण हटाना मुश्किल है।क्योंकि लोगों को हटाओ तो वे दोबारा सड़कों पर कब्जा कर लेते हैं।
लोगों ने कहा कि इस सड़क पर नगर परिषद का दफ्तर, सब तहसील, गोशाला, श्मशान घाट, थाना, डीएसपी दफ्तर, मंदिर स्थापित हैं। कई सरकारी दफ्तर इसी रोड पर है लेकिन यहां पार्किंग कि सुविधा ना होने के कारण लोग सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं। जिस कारण यहां जाम लग जाता है।
लोगों ने कहा कि यदि यहां दो ट्रैफिक मुलाजिम लगाकर पार्किंग की व्यवस्था कर दी जाए तो जाम लगेगा ही नहीं। सड़क कम नही है बल्कि गलत पार्किंग की वजह से जाम लगता है, इस लिए पेड़ काटने की बजाए व्यवस्था को बनाने पर ध्यान देना चाहिए। लोगों ने मांग की के पेड़ काटने से पहले अवैध कब्जे हटाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें