फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर की रिपोर्ट पॉजिटव आई तो लगा जैसे दुनिया बदल गई : महिमा चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कैंसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुझको 2022 में ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी मिली थी। तब एक बार लगा था कि जैसे मेरी दुनिया ही बदल गई, भीतर की सारी ताकत खत्म हो गई थी। लेकिन फिर संभली और बीमारी का डटकर सामना किया, अब बदलाव सभी के सामने है। यह कहना है बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी का। वह मोहाली के सोहाना अस्पताल में कैंसर के मरीजों से मिलने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के निजी अनुभवों को अस्पताल में कैंसर के मरीजों के साथ साझा किया। उन्होंने मरीजों से कहा कि कैंसर से लड़ाई वास्तव में आपकी भीतरी और मन की शक्ति की लड़ाई है, जिसके माध्यम से आप कैंसर पर जीत पा सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर महिमा चौधरी ने डॉ. संदीप कुक्कड़, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. एसएस त्रेहन, डॉ. पीयूष मेहता, डॉ. सोनिया ढाका से मुलाकात की और कैंसर से बचाव के बारे में नई तकनीकों के बारे में जाना। यहां ट्रस्टी गुरमीत सिंह और आदेश सूरी भी मौजूद रहे। बॉलीवुड अभिनेत्री और कैंसर सर्वाइवर महिमा चौधरी ने इस मौके पर कैंसर रोगियों को घातक बीमारी के प्रति नागरिकों के बीच कैंसर जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चूंकि यह घातक बीमारी पिछले दिनों से पंजाब में अपने पैर पसार रही है, इसलिए आम लोगों को इस बीमारी के लक्षणों और घातक परिणामों के बारे में जागरूक जरूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान जिस तरह से आगे बढ़ चुका है, अगर समय रहते इस घातक बीमारी का पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। महिमा चौधरी ने महिलाओं में इस विषय के प्रति जागरूकता की कमी पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें