फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर सप्लाई विभाग ने एक घंटा पानी की सप्लाई बढ़ाई

Thu, 10 Mar 2016 10:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
real pics - फोटो : boredpanda
विज्ञापन
मोहाली। गर्मियों से ठीक पहले वॉटर सप्लाई डिपार्टमेेंट ने शहर के लोगों को राहत दी है। विभाग ने पानी की सप्लाई सुबह एक घंटे बढ़ाने का फैसला लिया है। सुुबह अब नौ बजे से बढ़ाकर 10 बजे तक पानी की सप्लाई होगी। वहीं,  दोपहर 12.30 से 2 बजे तक पानी की सप्लाई सुचारु रहेगी।  विभाग ने ट्रॉयल के रूप में कुछ सेक्टरों में इस प्रक्रिया के रूप में परखा है। जिसमें फेज-2 शामिल किया गया है। वहीं घरों की ऊपरी मंजिलों में पानी के लो प्रेशर की समस्या से निजात मिलेगी। पानी के प्रेशर को तीन मीटर तक भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

    
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को अकाली दल के हलका इंचार्ज हरिंदर सिंह चंदूमाजरा ने शहर में पानी की समस्या को लेकर जनसेहत विभाग के एक्सइएन हरसतिंदर सिंह से मिले। उन्होंने फेज एक से 6 में पानी की समस्या के बारे में बताया। एक्सइएन ने उन्हें आश्वासन दिया है पानी की समस्या को जल्द दूर कर दिया जाएगा। जल्द ही लोगों को दोपहर में भी पानी की सप्लाई दी जाएगी।

इसके लिए 12.30 से 2 बजे तक का समय तय किया गया है। वहीं, पानी की सुबह की सप्लाई का समय 9 बजे के बजाय 10बजे तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पानी की आपूर्ति के लिए जन सेहत विभाग की ओर से शहर में 25 लाख रुपये की लागत से 7 ट्यूबवेलों का निर्माण किया जाएगा। यह ट्यूबवेल 3बी1, 3बी2, सेक्टर-48सी, फेज-9, फेज-9, गांव मटौर और शाहीमाजरा में बनाए जाएंगे। चंदूमाजरा ने कहा कि शहर में पानी की कमी को दूर करने के लिए गमाडा के अधिकारियों को मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें