फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

91 लाख के वाटर बूस्टर प्लांट से दूर होगी शहर में पानी की दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
91 लाख के वाटर बूस्टर प्लांट से दूर होगी शहर में पानी की दिक्कत
विज्ञापन

क्रासर - सेक्टर-70 में विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने रखा प्रोजेक्ट का नींव पत्थर
खास बात
इलाके में बनाया जाएगा 5 लाख लीटर की क्षमता वाला पानी का टैंक
16 करोड़ की लागत से लोगों को साफ पानी मुुुुहैया करवाने का चल रहा प्रोजेक्ट
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। वीआईपी सिटी में लोगों को साफ पानी की आपूर्ति देने के लिए सरकार की ओर से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत अब सेक्टर-70 के रिहायशी एरिया और गांव मटौर में पानी की आपूर्ति की दिक्कत दूर हो जाएगी। यहां पर 91 लाख रुपये की लागत से वाटर बूस्टर प्लांट लगाया जाएगा। बुधवार को इसका नींव पत्थर पूर्व सेहत मंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने रखा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह प्लांट तय समय में बनकर तैयार होगा, जिससे लोगों को फायदा होगा। इस मौके पर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी मौजूद रहे।
इस अवसर पर आयोजित समागम में विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि वह शहर में पानी की दिक्कत को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जल्दी ही कजौली के नए फेजों से शहर में पानी मिलना शुरू हो जाएगा। इस वाटर बूस्टर प्लांट में पानी के टैंक की 5 लाख लीटर की क्षमता रहेगी। इससे सेक्टर-70 मटौर में पानी की समस्या दूर होगी। इस तरह के बूस्टर फेज-1 और 5 में भी लगाए जा रहे हैं। इनका काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, उन्होंने बताया कि मोहाली में सप्लाई होने वाली पीने के पानी को साफ करने के लिए सेक्टर-57 और फेज-6 में वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों की पूरी की ओवरहालिंग की जा रही है। साथ ही नई मशीनरी लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों में क्लोरीन मिलाने के लिए ऑटोमेटिक मशीनें लगाई जा रही हैं। पहले से चल रहे इस प्रोजेक्ट पर 16 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में जल्द लगेंगी कक्षाएं
विधायक एवं पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्होंने मोहाली हलके में बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए काम किए हैं। इन दौरान जहां मोहाली में मेडिकल कॉलेज लाया गया है। वहीं, सेक्टर-66 में सिविल अस्पताल के लिए अलग से जगह का इंतजाम करने के साथ ही फेज-3बी1 की डिस्पेंसरी को अपग्रेड कर अस्पताल बनाने का काम शामिल है। मेडिकल कॉलेज में इसी साल से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि मोहाली को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने के लिए उनकी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें