फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजौली वाटर वर्क्स में खराबी, दूसरे दिन भी रहा असर

Mon, 25 Jul 2016 09:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
भारी बारिश के चलते कजौली वाटर वर्क्स में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कजौली वाटर वर्क्स में आई खराबी के कारण दूसरे दिन भी वाटर सप्लाई प्रभावित रही। मोहाली में रविवार को पानी का प्रेशर काफी लो रहा। वहीं, कई इलाकों में लोगों को पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

फेज-4, 5,9, फेज-3बी2 और 3बी1 के अलावा आसपास के इलाकों में पानी की दिक्कत बनी रही। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि जिन कारणों से वाटर सप्लाई ठप हुई थी, उसे ठीक कर दिया गया है। लेकिन वाटर सप्लाई सोमवार सुबह तक पूरे प्रेशर के साथ उपलब्ध होगी।
जिक्रयोग है कि शुक्रवार रात हुई बारिश से कजौली वाटर वर्क्स के मेन हैडर में पानी घुस गया था। पानी की सप्लाई करने वाले पांच पंपिंग मोटर पानी से पूरी तरह से भीग गईं थीं। इससे वाटर वर्क्स के चार फेज की लाइनों के कनेक्शन हेडर से टूट गए थे। इससे ट्राईसिटी में पानी की सप्लाई बंद होने के बाद लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। कजौली वाटर वर्क्स से ट्राईसिटी में रोजाना 3600 लाख लीटर पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन


रविवार तड़के ढाई बजे शुुरू हुई सप्लाई
मोहाली वाटर सप्लाई विभाग के एक्सईएन एचएस ढिल्लो के मुताबिक वाटर वर्क्स की मोटरों में खराबी आने के बाद इसे ठीक कराने का काम तुरंत शुरू कर दिया गया था। तकनीकी खराबी को शनिवार रात को ही ठीक कर दिया गया था। रविवार तड़के 2 बजकर 30 मिनट से वाटर सप्लाई शुरू कर दी गई थी।

आज पूरी रात होगी वाटर सप्लाई
एक्सईएन के मुताबिक सोमवार सुबह तक लो प्रेशर की समस्या पूरी तरह से दूर होगी। फिलहाल अंडरग्राउंड टैंक खाली हैं और वाटर सप्लाई इसमें हो रही है। आज पूरी रात वाटर सप्लाई होने के बाद अंडर ग्राउंड टैंक फुल हो जाएंगे। इसके बाद लो प्रेशर की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें