फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट सेवा शुरू लोगों को मिली बड़ी राहत

Mon, 25 Jul 2016 09:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर
विज्ञापन
दो दिन से डेड बीएसएनएल की ब्राडबेंड सेवा में तीसरे दिन ठीक हो गई। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। जिक्रयोग है कि शुक्रवार से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप हो गई थी। इससे बड़ा प्रभाव कामकाज पर दिख रहा था। बीएसएनएल अधिकारियों के मुताबिक बंगलूरु से सिस्टम में खराबी होने के कारण उपभोक्ताओं को यह परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार तक यह सेवा पूरी तरह से सुचारु होने की उम्मीद बताई जा रही है। इधर, उपभोक्ताओं का गुस्सा बीएसएनएल के प्रति दिख रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि तकनीकी खराबी के नाम पर दो-दो दिन तक इंटरनेट ब्राडबेंड बंद होना बीएसएनएल की लापरवाही दर्शाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें