फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभड़ा में जल संकट गहराया, टैंकरों से मिलेगा पानी

Sat, 07 May 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
कुंभड़ा में जल संकट गहराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली नगर निगम में शामिल किए गए गांव कुंभड़ा में कई दिनों से पीने के पानी का संकट बना हुआ है। लोगों और इलाके के नुमाइंदों की शिकायतों के बाद शनिवार को नगर निगम के अधिकारी सुरेश कुमार की अगुवाई में टीम गांव पहुंची। इस दौरन अधिकारियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। हालांकि, अधिकारियों ने शांति से उनकी खरी-खोटी सुनते रहे। काफी देर गुस्सा व्यक्त करने के बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत किया और आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द निपटारा किया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों ने पेयजल समस्या का पूरे गांव में घूम कर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


इस दौरान दौरान वार्ड-39 की अकाली पार्षद रमनप्रीत कौर ने भी गांव वालों की समस्या से अवगत कराया। लोगों ने अधिकारियों को यहां तक चेतावनी दी कि अगर पानी की समस्या जल्द हल न किया गया तो सभी ग्रामीण डीसी से लेकर अन्य विभागों के अधिकारियों दफ्तरों का भी घेराव करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर मोहाली विकास मंच के पदाधिकारी जगमोहन सिंह संधू और मंच के खरड़ सर्किल अध्यक्ष कीरत सिंह, हरनाम दास के अलावा हरमेश सिंह सीनियर उपाध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल बादल, गांव कुंभड़ा निवासी अमरीक सिंह पूर्व पंच और सर्किल अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल बादल, पूर्व पंच सुखदेव सिंह, अमरीक सिंह, दयाल सिंह, मेवा सिंह, हरविंदर सिंह बिल्लू पूर्व पंच के अलावा बलजीत सिंह वकील, कृष्ण दयाल शर्मा, रूप सिंह चौकीदार, विजय सिंह, संत सिंह मौजूद रहे।

टैंकरों से गांव पहुंचे पानी, होगा सर्वे
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि गांव में जिस वाटर टैंक से गांव में पेयजल की सप्लाई होती है, उसमें वाटर लिफ्टिंग करने वाली मोटर खराब है। जिसको ठीक कराने में करीब सवा माह लग सकता है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए आश्वासन दिया कि मोटर ठीक होने तक गांव वालों को सुबह शाम वाटर टैंकरों के जरिए पानी मुहैया कराया जाएगा। हालांकि, इससे पहले  सर्वे करवाया जाएगा, ताकि गांव की आवश्यकतानुसार पानी दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें