जीरकपुर में नौकरी न मिलने से परेशान होकर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ढकौली चौकी इंचार्ज ने बताया कि पवन भाटिया (27) निवासी राधे होम अपनी विधवा मां के साथ रहता था। पुलिस को उसकी मां वीना ने बताया कि शुक्रवार रात वह सोने के लिए कमरे में गया था। सुबह जब देखा तो पता चला कि पवन ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उसकी मां ने बताया कि पवन पिछले काफी समय से बेरोजगार था। इस कारण वह काफी समय से परेशान चल रहा था।