फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में पानी का संकट, लोगों ने दी सीएम आवास घेरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। सीएम पंजाब के सरकारी निवास से महज 100 मीटर दूर नगर परिषद नयागांव में पिछले छह दिनों से बिजली और पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। इस कारण लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है। भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता और नयागांव घर बचाओ मंच के चेयरमैन विनीत जोशी ने ऐसे हालातों को लेकर कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अगर अपने आवास से कुछ ही दूरी पर रहने वाले करीब दो लाख लोगों को 24 घंटे बिजली और पानी नहीं दे पा रहे, तो पूरे पंजाब में कहां से देंगे। नगर परिषद के अधीन आने वाले नयागांव, कांसल, नाडा और करोरां के 21 वार्डों में कई इलाके बीते पांच से छह दिनों से बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, आदर्श नगर, दशमेश नगर, कुमाऊं कॉलोनी, जनता कॉलोनी, शिवालिक विहार और गोबिंद नगर जैसे क्षेत्रों में लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले गर्मियों में मोहाली से अतिरिक्त स्टाफ भेजा जाता था, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद पिछले तीन वर्षों से यह व्यवस्था भी बंद कर दी गई है। नयागांव में कुल 29 ट्यूबवेल हैं, जिन्हें चलाने के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं है। एक ट्यूबवेल ऑपरेटर को कई ट्यूबवेल देखने पड़ रहे हैं। इस वजह से पानी की भारी किल्लत है और टैंकर माफिया सक्रिय हो गया है। जोशी ने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो नयागांव नगर परिषद के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरेंगे और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे और इसकी अगुवाई वह खुद करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें