फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आठ माह से किशोरी से कर रहा था दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाए

Mon, 19 Feb 2024 06:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन

सवांद न्यूज एजेंसीमोहाली। हिमाचल के रहने वाले एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी नाबालिक से 8 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। उसने पीड़िता की अश्लील वीडियो व फोटो भी बनाई थी। तंग आकर पीड़िता ने मां को बताया, जिसके बाद सिटी खरड़ थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी गई। पुलिस ने हिमाचल के चंबा के गांव तिपड़ी के रहने वाले दिनेश कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पॉक्सो एक्ट की धारा (6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अनुसार आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चंबा रेड की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी दिनेश उनका पड़ोसी था और मोहाली में किसी ठेकेदार के पास काम करता है। दिनेश से उसकी दोस्ती हुई और उसने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसे बहका-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी जुलाई 2023 से उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। तंग आकर उसने अपने परिवार से इसकी शिकायत की, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें