फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में किया वाहेगुरू-वाहेगुरू का जाप, अस्पताल में बोले सब चढ़दीकलां च

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वीरवार को जब जिला अदालत में आत्मसमर्पण किया तो इस दौरान वह पूरी तरह से आत्म विश्वास से भरे थे। अदालत परिसर में अंदर दाखिल होने से पहले उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर वाहे गुरु... वाहे गुरु का जाप किया और अंदर चले गए। वहीं, जब अदालत में जज ने उन्हेें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया तो भी मजीठिया कमजोर नहीं पड़े। अस्पताल में मेडिकल चेकअप की रिपोर्ट में वह बिलकुल फिट पाए गए हैं। यहां पर मीडिया से बातचीत में वह बोले - मालकां सब नू... चढ़दीकलां च रखीं।
विज्ञापन

बिक्रम सिंह मजीठिया जब सुबह जिला अदालत परिसर में पहुंचे तो उन्होंने सफेद कुर्ता पजामा पहना था और मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। अदालत में अंदर दाखिल होने से पहले वह रुके और दोनों हाथ जोड़कर सतनाम श्री वाहे गुरु का जाप किया और फिर अंदर चले गए। जबकि अदालत के अंदर भी पूरी कार्यवाही के दौरान मजीठिया वाहे गुरु... वाहे गुरु का ही जाप करते रहे। अदालत में पूरा दिन चली कार्यवाही के दौरान भी एक बार भी उनके चेहरे पर शिकन नहीं दिखी और न ही दबाव नजर आया। अदालत में वह सुबह 11 से दोपहर बाद साढ़े 3 बजे तक रहे।
अस्पताल में बीताया डेढ़ घंटा
अदालत के बाद जेल में भेजने से पहले मजीठिया को मेडिकल चेकअप के लिए फेज-6 स्थित जिला सिविल अस्पताल में लाया गया। मेडिकल चेकअप की रिपोर्ट में भी वह बिलकुल फिट पाए गए। रिपोर्ट में उनका बीपी 148-90 दर्ज किया गया, जो कि ठीक है। कोरोना जांच की रिपोर्ट भी निगेटिव आई और सभी ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट भी सामान्य आई। सिविल अस्पताल से बाहर आते समय जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो वह बोले- सब चढ़दीकलां च है। वह अस्पताल में 3 बजकर 50 मिनट पर पहुंचे और 5 बजकर 20 मिनट पर पुलिस अधिकारी उनको गाड़ी में बैठाकर संगरूर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

इलेक्शन लड़ने सी, ओ लड़ लीत्ते... हुण पाहंवे मैंनू जित्थे मर्जी भेज देण
बिक्रम मजीठिया अस्पताल में मेेडिकल के बाद जब जेल जाने लगे तो उनमें आत्मविश्वास पहले से ज्यादा नजर आया। मीडिया से रूबरू होते हुए मजीठिया ने कहा कि इलेक्शन लड़ने सी, ओह लड़ लीत्ते... हुण पाहंवे मैनूं जित्थे मर्जी भेज देण। उसदा मैनूं कोई डर नी। उन्होंने हंसते हुए कहा कि विरोधी मैन्नूं यह चुनाव लड़ने तो रोकना चाहूंदे सी।
संगरूर जेल से भेजा पटियाला जेल, यहीं रहेंगे मजीठिया
बिक्रम सिंह मजीठिया का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद पुलिस उनको एक जाइलो कार में बैठाकर संगरूर जेल के लिए रवाना हो गई। लेकिन संगरूर से भी उन्हेें पटियाला जेल के लिए भेज दिया गया। अब जमानत मिलने तक वह पटियाला जेल में ही रहेंगे। हालांकि पहले चर्चा थी कि उन्हें जेल नहीं भेजा जाएगा और उन्हें मोहाली में पुलिस की किसी सरकारी इमारत में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें