मोहाली। जिले में 27 जुलाई को होने जा रहे पंचायती उपचुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में पोलिंग स्टाफ की दूसरी रैंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी की गई। अब यह तय हो गया है कि किन सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी कहां और किस मतदान केंद्र पर लगेगी।
इस प्रक्रिया की निगरानी एडीसी (ग्रामीण विकास) व अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी सोनम चौधरी ने की। उनके साथ जिला सूचना अधिकारी सरीता, चुनाव तहसीलदार संजय शर्मा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार जिले में इस बार 5 सरपंच पद और 114 पंच पद खाली हैं, जिनके लिए 27 जुलाई को मतदान कराया जाएगा।