फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर के शिवा एन्क्लेव में दिनदहाड़े चोरी, घर का ताला तोड़ चोर 10 लाख के गहने ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शिवा एन्क्लेव में मंगलवार को दिनदहाड़े एक बंद घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने ले गए। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे मकान नंबर-380 में घटी। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यहां किराए पर रहने वाले प्रकाश तिवारी ने बताया कि वह टैक्सी चलाते हैं। वह रोजाना की तरह काम पर निकल गए। उनकी पत्नी रूबी भी जरूरी काम से चंडीगढ़ गई हुई थीं। घर पर ताला लगा हुआ था। जब रूबी चंडीगढ़ से लौट रही थीं तो किसी जानकार ने फोन कर बताया कि उनके घर के मुख्य गेट के ताले टूटे हुए हैं। पत्नी ने उन्हें सूचना दी। जब दोनों ने घर पहुंच अंदर जाकर देखा तो कमरे की अलमारी भी टूटी हुई थी, जिसमें सोने और चांदी के गहने रखे हुए थे। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 10 से 11 लाख रुपये के बीच है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह क्षेत्र पहले शांत माना जाता था, लेकिन हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें