फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में हर बैंक के काउंटर से मिलेगा मतदान का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आप किसी भी काम के लिए बैंक में जाएंगे तो आपको मतदान करने का संदेश जरूर मिलेगा। चाहे बैंक के ब्रांच मैनेजर हो या गार्ड, सभी आपको मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मुहिम की शुरूआत जिला प्रशासन की ओर से की गई है और इसमें अहम भूमिका निभा रही है सिस्टेमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेसन (स्वीप) की टीम। वोटिंग के लिए वोटर एजुकेशन को प्रमोट करने के लिए का यह प्रोग्राम भारतीय चुनाव आयोग का है। लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत बुधवार को स्वीप के नोडल अधिकारी गुरबख्शीश सिंह अपनी टीम के साथ मोहाली के फेज-2 स्थित सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक पहुंचे और बैंक के सभी कर्मचारियों से मिलकर उनको मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस टीम के साथ मोहाली में लीड बैंक मैनेजर एमके भारद्वाज भी शामिल थे। इस मौके पर गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि बैंकों में चलाए जाने वाले इस अभियान की शुरुआत एडीसी विराज श्यामकरण तिड़के ने जिला प्रशासन के परिसर से किया था। उसके बाद वह मोहाली के सभी बैंकों में जा रहे हैं और बैंकों के सभी अधिकारियों को मतदान का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोहाली में सौ से ज्यादा बैंक हैं। जिसको यह संदेश दिया जा रहा है कि उनके बैंक में जितने भी ग्राहक आएं उनको मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि गार्ड से लेकर बैंकों के बड़े अधिकारियों तक को यह संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयास यह है कि मोहाली में मतदान प्रतिशत करीब 80 प्रतिशत तक कर दिया जाए।
इस मौके पर मोहाली के सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के एमडी रंजीत सिंह, डीएम गुरप्रीत सिंह, ब्रांच हेड हरिंदर प्रीत कौर, एएम जतिंदर कौर, तेजिंदर कौर, शालू और तेजिंदर सिंह मौजूद रहे। इन सभी ने मार्केट और बैंक में आने वाले ग्राहकों को वोटिंग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें