फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्कूल के बाहर बारहवीं के छात्र पर दस लड़कों ने किया हमला, सिर पर लगे आठ टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बाकरपुर स्थित सरकारी स्कूल की मंगलवार को छुट्टी के बाद बारहवीं कक्षा के छात्र पर 10 लड़कों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में घायल के सिर पर गंभीर चोट आई है और उसके सिर पर आठ टांके लगे हैं। घायल छात्र की पहचान जशनदीप सिंह निवासी बाकरपुर के रूप में हुई है। उसने आरोप लगाया है रंजिश के चलते उसके सहपाठी ने ही बाहर से लड़के बुलाकर यह हमला करवाया है। सभी हमलावर अपने मुंह ढककर स्कूल के बाहर ही छुट्टी होने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वह स्कूल के बाहर निकला तो उस पर हमला कर दिया। हमलावरों की मोटरसाइकिल नंबर प्लेट भी कीचड़ से ढकी हुई थी। नंबर नहीं पढ़ा जा सका। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि हमलावरों के पास पिस्टल भी थी। इसके बाद घायल को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया । इसके परिवार ने संबंधित थाना पुलिस में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

घायल जशनदीप सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि स्कूल की छुट्टी होते ही गेट से बाहर आने पर दस लड़कों ने हमला कर दिया। यह हमला उसके सहपाठी ने करवाया है क्योंकि पिछले साल जून में स्कूल में एक सिख धर्म पर एक सेमिनार चल रहा था। तो वह लड़का बीच सेमिनार में गालियां दे रहा था। इस पर जशनदीप ने उसे गाली देने से रोका तो उसने उसे भी गाली दे दी। इसके बाद क्लास में जाकर दोनों में हाथापाई भी हुई थी। बाद में साथी बच्चों ने लड़ाई बंद करवा दी थी। इसके बाद से वह अपने मन में रंजिश रखता है और मंगलवार को हमला करवा दिया। इन हमलावरों के पास तलवार और पिस्टल भी थी।
घायल ने बताया कि हमला होने पर सामने मार्केट के दुकानदारों ने शोर मचाया और हमलावरों को भगा दिया। उस समय स्कूल का कोई भी सुरक्षाकर्मी नहीं था। साथ ही यहां ऐसी वारदातें पहले भी कई बार हो चुकी हैं। इस कारण स्कूल में भी बच्चों में डर का माहौल बना रहता है। एक किलोमीटर दूर थाना होने के बावजूद भी स्कूल के बाहर किसी भी तरह की पेट्रोलिंग नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें