मोहाली। जिले में वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग के लिए चलाए जा रहे प्री-स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (प्री-एसआईआर) अभियान के तहत 7 जून को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर लगेंगे। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं को प्रक्रिया पूरी करने में सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूचियों की शुद्धता सुनिश्चित करना है। मतदाताओं और राजनीतिक दलों से अधिकतम भागीदारी की अपील की गई है।