जीरकपुर। जीरकपुर की एक सोसायटी के लोगों ने विदेशी लड़कियों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। लोगों का आरोप है कि यहां गलत धंधा चल रहा है। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई है।
विदेशी लड़कियों का यह मामला नगला रोड पर स्थित एक सोसायटी का है जिसमें स्थानीय लोगों ने गर्ल्स का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा भी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह विदेशी मूल की आठ महिलाएं एक फ्लैट में रहती हैं और उनके घर आने और जाने का कोई समय नहीं है। रेजीडेंट्स का कहना है कि गर्ल्स को छोड़ने अक्सर गाड़ियां आती हैं।
कोट..
हमें शिकायत मिली थी। जांच के दौरान कोई भी सबूत नहीं मिला जिससे उनके ऊपर शक किया जा सके। लड़कियां लॉकडाउन के कारण एक साथ रह रही हैं और सभी पंचकूला के एक सैलून में काम करती हैं।
गुरवंत सिंह, एसएचओ, जीरकपुर