फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : एसपी सिटी की सरकारी कार की नंबर प्लेट चुरा ले गए शातिर, वारदात सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लग्जरी कार में आए चोर एसपी सिटी हरविंदर सिंह विर्क की सरकारी गाड़ी की नंबर प्लेट ही चुरा ले गए। पुलिस ने लवप्रीत सिंह निवासी भगवानपुर जिला फिरोजपुर हाल निवासी सेक्टर-38 वेस्ट चंडीगढ़, राणा सिंह निवासी चंडीगढ़ समेत पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि लवप्रीत फरार है।
विज्ञापन

एसपी सिटी फेज-दो में रहते हैं। उन्होंने अपनी गाड़ी घर में खड़ी की हुई थी। जब वह सुबह उठे तो देखा, गाड़ी की पिछली साइड की नंबर प्लेट गायब है। उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी तो उसमें चंडीगढ़ नंबर की एंवेडर कार दिखाई दी। उसी कार में से एक युवक उतरकर उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट खोलता दिख रहा है।
थाना फेज-1 की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नंबर प्लेट उखाड़कर ले जाने वाले लवप्रीत सिंह व राणा सिंह फेज-दो के एरिया में घूम रहे हैं। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर राणा सिंह को दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आया, राणा ने वकालत की पढ़ाई की हुई है। जिक्रयोग है कि अपनी तरह का लॉकडाउन में चोरी का यह पहला मामला है। जब किसी सरकारी अफसर की गाड़ी की नंबर प्लेट चोरी की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें