फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन होगा दस्तावेजों का सत्यापन, तुरंत मिलेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने पूरे देश के सरकारी संस्थानों को बड़ी राहत दी। अब वे पीएसईबी से पढ़े-लिखे नवनियुक्त मुलाजिमों के दस्तावेजों का सत्यापन ऑनलाइन करवा पाएंगे। इसके लिए बोर्ड ने एक एप और वेबसाइट लांच की है जहां पर वे फीस व दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इसके बाद बोर्ड द्वारा ऑनलाइन ही अपनी रिपोर्ट भेज दी जाएगी। बोर्ड की सचिव स्वाति टिवाना ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बोर्ड की कोशिश लोगों को ऑनलाइन ही सारी सुविधाएं मुहैया करवाने की है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। देश के किसी भी सरकारी संस्थान में व्यक्ति की नौकरी लगने पर संबंधित विभाग द्वारा मुलाजिम की शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन करवाया जाता है। ऐसे में पीएसईबी में हर महीने दो हजार से भी अधिक दस्तावेज इस संबंधी पहुंचते हैं। इसी काम को आसान बनाने के लिए अब एप और वेबसाइट eservices.punjab.gov.in तैयार की गई। जहां पर यह सारी प्रक्रिया आसानी से पूरी हो पाएगी। इतना ही नहीं संबंधित विभाग अपने दस्तावेजों की रिपोर्ट तक चेक कर पाएंगे। इस काम के लिए बाकायदा एक शाखा तैयार की गई है जो रिकॉर्ड के सत्यापन के बाद फर्जी पाए जाने वाले दस्तावेजों को अपने रिकॉर्ड में ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही संबंधित विभाग को सूचित करती है।
नौ सर्टिफिकेट मिले बोगस
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) में एक जनवरी से लेकर अब तक हुए दस्तावेजों के सत्यापन में नौ केस बोगस पाए गए हैं। बोगस केसों के बारे में बनती कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभाग को सूचित कर दिया है। भविष्य में कोई इस प्रकार का केस सामने आएगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें