फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: उल्टी दिशा में चलते हैं वाहन, लगता है जाम, लोग होते हैं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ के अलावा जीरकपुर शहर में ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। हर सड़क, चौक, चौराहे और गलियों में व्यवस्थित भारी ट्रैफिक देखा जा सकता है। शहर के बहुत से क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर लोग अपने वाहन विपरीत दिशा में चलाते हैं। अपना समय बचाने के चक्कर में शार्टकट रूट अपनाकर निर्धारित चलने वाले वाहनों का समय भी खराब करते हैं। ये लोग कई बार दुर्घटनाओं का भी कारण बनते हैं।
विज्ञापन

जीरकपुर-अंबाला रोड पर कोहिनूर ढाबे से वीआईपी रोड की तरफ जाने के लिए अक्सर गलत दिशा में भारी संख्या में वाहन आते जाते देखे जा सकते हैं। इसके अलावा मेट्रो मॉल के सामने से कोहिनूर ढाबे की तरफ भी लोग उल्टी दिशा में चलते हैं। इससे सीधी दिशा से आने वाले वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा एनके शर्मा ऑफिस की तरफ से कोहिनूर ढाबे की तरफ भी उलटी दिशा में वाहन आते अक्सर देखे जा सकते हैं। यहां पर कई बार सीधी दिशा में आने वाले वाहन चालकों के साथ इन लोगों का झगड़ा भी होता है। इसके अलावा पंचकूला रोड पर स्थित रेलवे फाटक की तरफ से कलगीधर मार्केट बलटाना की तरफ भारी संख्या में वहां उलटी दिशा में आते हुए देखे जा सकते हैं। ऐसे वाहन चालकों पर अगर सख्त कार्रवाई की जाए तो ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी निजात मिल सकती है।


लोगों को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सही दिशा में वाहन चलाने चाहिए ताकि किसी दूसरे वाहन चालक को परेशानी ना हो। - नरेंद्र सिंह, जीरकपुर


गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जगह-जगह पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात होने चाहिए ताकि लोगों को कार्रवाई का डर महसूस हो। -करण महाजन, जीरकपुर
विज्ञापन



हर एक व्यक्ति को अपने कर्तव्य को समझते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। अगर हम चंडीगढ़ में जाकर ट्रैफिक नियमों का पालन कर सकते हैं तो जीरकपुर में क्यों नहीं? -हरजीत मिंटा, पार्षद, वार्ड नंबर-14


हम जीरकपुर शहर में प्रतिदिन 100 से अधिक लोगों के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान करते हैं। मेट्रो मॉल, कोहिनूर ढाबा, कलगीधर मार्केट समेत अन्य कुछ पॉइंटों पर स्पेशल नाके लगाकर विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई तेज की जाएगी। -गुरवीर सिंह बड़ैच, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें