फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-11 की मार्केट में सड़क पर खड़ी की जा रहीं गाड़ियां<bha>;</bha> वाहन चालक परेशान, लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 की मार्केट में आने वाले ग्राहकों के वाहन सड़क पर ही खड़े हो रहे हैं, इस वजह से अब सड़क पार्किंग बन गई है और जाम की स्थिति भी बन जाती है। ऐसी स्थिति में सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों व साइकिल चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि सड़क पर पार्क किए गए वाहनों की वजह से अक्सर जाम की समस्या से लोगों का परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


फेज-11 की मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि मार्केट में खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्राहकों के वाहन सड़क पर ही खड़े हो रहे हैं। साथ ही जो नगर निगम ने पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ बनाया है। उस फुटपाथ पर लंबे समय से होटल, फ्रूट मार्केट, फास्ट-फूड की दुकानें खुल गई हैं। इस पर नगर निगम की जरा सी भी नजर नहीं है या फिर नगर निगम इन अवैध दुकान संचालकों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई करना नहीं चाहता है।

फुटपाथ बनी सब्जी मंडी

फेज-11 निवासी कुलदीप सिंह बाबा ने बताया कि सड़क किनारे फुटपाथ पर लगी दुकानों की वजह से अब फुटपाथ सब्जी मंडी बन गए हैं। अब ऐसी स्थिति में पैदल कहां चलें, जब फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा रहता है। साथ ही सड़क किनारे बना होटल अब सड़क पर तक फैल गया है। खाने के टेबल सड़क पर सजाए जाते हैं। और होटल में आने वाले ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़े हो रहे हैं। सड़क पर खड़े वाहनों की वजह से न वाहन चालक सड़क पर चल पा रहे हैं और न ही पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बचे हैं।
विज्ञापन



फेज-11 में सड़क पर गलत तरीके से खड़े किए गए वाहनों के पालगातार चालान किए जाते हैं। यह प्रकिया निरंतर चलती रहेगी। -डीएसपी करनैल सिंह, यातायात पुलिस मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें