फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चीनी डोर की चपेट में आने से बाइक चालक घायल, लगे छह टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। शहर के रेलवे फ्लाईओवर पर चीनी डोर की चपेट में आने से एक बाइक चालक घायल हो गया। इसके बाद उसको सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, यहां डाक्टरों ने उसके मुंह पर छह टांके लगाए हैं।घायल भूपिंदर सिंह निवासी मियांपुर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर आया था और जब अपनी बाइक पर वापस जा रहा था तो शहर के फ्लाईओवर पर वह चीनी डोर की चपेट में आया गया और उसके मुंह को बुरी तरह से काट दिया। उसने कहा कि काफी खून निकलता देखकर लोगों ने उसको सरकारी सिविल अस्पताल में पहुंचाया था। भूपिंदर सिंह ने बताया कि अगर उन्होंने ऐनक नहीं लगाई होती तो आंख को भी काफी नुकसान हो सकता था। लोगों ने शहर में चीनी डोर बेचने वालों और खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें